दो दिवसीय सद्भावना सम्मेलन का आयोजन

कोलकाता, 12 फरवरी (हि.स.)। मानव उत्थान सेवा समिति की दक्षिण दाड़ी शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय सद्भावना संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें महात्मा रामतीर्थानंद जी, महात्मा अंजना बाई जी, महात्मा नवनीता बाई जी और महात्मा अमरावती बाई जी ने अपने अमृत समान सत वचनों से भागवत प्रेमी आत्माओं को तृप्त किया।

 

दो दिनों तक हुए इस सत्संग कार्यक्रम में राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस भी उपस्थित थे। महात्माओं ने अपने संबोधन में मानव धर्म के प्रणेता सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के मानव धर्म संदेशों के बारे में बताया है। सृष्टि के हर जीव के जड़ चेतन के रूप में शक्ति स्वरूप परमात्मा की मौजूदगी के बारे में महात्माओं ने अपने संबोधन के दौरान बताया। हर जीव में एक ही आत्मा का वास है जो परमात्मा का सुक्ष्म स्वरूप है। आत्मा को जानना ही, परमात्मा को जानना है जिसमें मन बुद्धि प्राण को लगाकर मोक्ष को पाया जा सकता है।

कार्यक्रम के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें मानव सेवा दल और युवा मंच के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दो दिवसीय संत सम्मेलन में आसपास के जिलों से सैकड़ों भगवत प्रेमी लोग उपस्थित हुए थे।

हिन्दुस्थान समाचार 

About लोक टीवी

Check Also

साइंस सिटी में नए प्रारूप वाली फिल्म वोयाजर: द नेवर-एंडिंग जर्नी का उद्घाटन

कोलकाता, 16 जून (हि.स.)। प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, अभिनेता और चिकित्सक डॉ. कमलेश्वर मुखर्जी ने साइंस …

Gram Masala Subodh kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *