आज ही के दिन देश की राजधानी बना था कोलकाता, विशेष कार्यक्रम आयोजित

कोलकाता, 20 अक्टूबर (हि.स.)।

आदर्श हिंदी हाई स्कूल (खिदिरपुर) में गुरुवार को एक ऐतिहासिक दिवस के रूप में पालन किया गया। आज ही के दिन 1772 ई० में गवर्नर जनरल वारेन हेस्टिंग्स द्वारा कोलकाता को भारत की राजधानी बनाया गया था। इस समय से लेकर 1912 ई० तक कोलकाता ही ब्रिटिश भारत की राजधानी रही। इसके साथ ही आज का दिन हम भारतीयों के लिए प्रण और नवीन ऊर्जा से संचालित होने का दिन है। 20 अक्टूबर 1962 को हमारे शांतिपूर्ण सह अस्तित्व और जियो तथा जियो जीने दो के सिद्धांतों के विपरीत पड़ोसी देश चीन ने आक्रमण किया था। यद्यपि बहादुर जवानों द्वारा डटकर मुकाबला करने के बाद भी हमें सफलता नहीं मिल पाई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक मेजर डॉक्टर बी बी सिंह ने आगामी कल 21 अक्टूबर को बर्मा में नेता जी द्वारा आजाद हिंद सरकार गठन और उनके द्वारा प्रथम प्रधानमंत्री बनकर भारत की आजादी का प्रण लेने का भी जिक्र किया। उक्त अवसर पर विद्यालय के अध्यापक अरुण प्रसाद सिंह, जनाब मोहम्मद शमशाद, अजय कुमार झा, गिरीश सिंह आदि ने भी छात्रों में नई चेतना जागरण का कार्य किया। हिन्दुस्थान समाचार /

About लोक टीवी

Check Also

सिवान के युवा हुए लखनऊ में ऊ.प्र. के उपमुख्यमंत्री की पत्नी के हाथों सम्मानित

लखनऊ/ सिवान। सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट टीम अनमोल को समाजहित में बेहतर कार्य करने हेतु …

Gram Masala Subodh kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *