गोपालगंज में जल्द ही शुभारंभ होगा एक आधुनिक सुविधाओं से लैस विद्या भारती विद्यालय : ख्यालीराम

गोपालगंज : अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान विद्या भारती की उत्तर बिहार प्रांत इकाई लोक शिक्षा समिति बिहार के द्वारा गोपालगंज जिले में अति आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक विद्यालय शुभारंभ करने जा रही है।उक्त जानकारी विद्या भारती बिहार क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम जी ने शुक्रवार को गोपालगंज में कहीं।

उन्होंने कहां कि हम विस्तार योजना के तहत गोपालगंज में अपना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शुभारंभ करने जा रहे। यह विद्यालय केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त एक अति आधुनिक विद्यालय होगा। इस विद्यालय को विद्या भारती के मानकों के अनुसार बिहार का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय बनाने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं लोक शिक्षा समिति, बिहार के सह सचिव रामलाल सिंह ने बताया कि इस प्रवास के दौरान माननीय क्षेत्रीय संगठन जी के साथ हमलोग गोपालगंज जिले के फुलवरिया, कुचायकोट,थावें आदि प्रखंडों में लगभग आधे दर्जन भूखंडों का निरीक्षण किया है। जल्द ही किसी एक भूखंड के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

उल्लेखनीय हो कि भविष्य में विद्यालय शुभारंभ करने के दृष्टिकोण से विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन ख्यालीराम जी के नेतृत्व में एक टीम ने गोपालगंज जिले के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर के विद्या भारती विद्यालय के स्थापना के लिए कई भूखंडों को देखा। इस मौके पर लोक शिक्षा समिति, बिहार के सह सचिव रामलाल सिंह, विभाग निरीक्षक ललित कुमार राय, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मनोज कुमार शर्मा सहित जिले के कई पत्रकार और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थें।
उक्त जानकारी विद्या भारती – उत्तर बिहार प्रांत के मीडिया प्रभारी नवीन सिंह परमार ने दी।

About लोक टीवी

Check Also

सिवान के युवा हुए लखनऊ में ऊ.प्र. के उपमुख्यमंत्री की पत्नी के हाथों सम्मानित

लखनऊ/ सिवान। सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट टीम अनमोल को समाजहित में बेहतर कार्य करने हेतु …

Gram Masala Subodh kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *