सिवान में नए आइसक्रीम पार्लर की शुरुआत

लोक संवाददाता, सिवान, 17 मई । राजधानी दिल्ली के साथ कदमताल करने वाले बिहार के शहर सिवान में नए आइसक्रीम पार्लर की शुरुआत हो गई है। शहर के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय और भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव ने इसकी शुरुआत की है। इस नए अमूल स्कूपिंग पार्लर का उद्घाटन प्रतिष्ठित समाजसेवी रमेश सिंह के हाथों से हुआ है। कार्यक्रम में दरौंदा के विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास जी के अलावा जिला भाजपा अध्यक्ष संजय पांडे और पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ राजेश श्रीवास्तव के कई शुभ चिंतक मौजूद थे। जिले के सबसे बड़े कारोबार केंद्र ललन कंपलेक्स में इस आइसक्रीम पार्लर की शुरुआत हुई है। लोक टीवी से खास बातचीत में राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में उत्तम गुणवत्ता वाले आइसक्रीम लोगों को अफॉर्डेबल कीमत पर उपलब्ध करवाया जा सके इसके लिए इस नए अमूल स्कूपिंग पार्लर की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि सिवान शहर में कोर्ट परिसर और जिला मुख्यालय होने की वजह से यहां बड़े से बड़े अधिकारियों से लेकर सामान्य वर्ग के लोग रहते हैं। चाहे अत्याधुनिक सुविधाओं की बात हो या आवश्यक चीजों की उपलब्धता, हर मामले में यह शहर राजधानी दिल्ली के साथ कदमताल करता है। इसलिए यहां भी खाने-पीने के शौकीन लोगों की संख्या अनगिनत है। आइसक्रीम वैसे भी लोगों के लिए बेहद पसंदीदा होती है इसलिए मैंने इसकी शुरुआत शहर में की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे निश्चित तौर पर शहर वासियों को सुविधाएं होंगी।

About लोक टीवी

Check Also

न्यू अचार्य सुदर्शन पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी

सोक संवाददाता, सिवान, 10 फरवरी। जिले के महाराजगंज में स्थित मशहूर न्यू अचार्य सुदर्शन पब्लिक …

Gram Masala Subodh kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *