लौह पुरुष की जयंती पर महाराजगंज में क्रीड़ा भारती की शाखा का शुभारंभ

लोक संवाददाता, सिवान, 31 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की क्रीड़ा इकाई “क्रीड़ा भारती” की महाराजगंज शाखा का शुभारंभ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ है। रविवार सुबह के समय अमर शहीद फुलेना श्रीवास्तव की याद में बने फुलेना चौक पर सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए छात्रों ने साइकिल रैली निकालकर भारत माता के जयकारे के साथ नई शाखा का आगाज किया है। संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक मोहन पद्माकर ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती के जिला प्रमुख नवीन सिंह परमार, वरिष्ठ पत्रकार और प्रोफेसर अवधेश शर्मा, प्रोफेसर डॉक्टर सुधीर सिंह, महाराजगंज शाखा के संयोजक चंदन दुबे, ‌ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य और क्रीड़ा भारती की महाराजगंज इकाई के संयोजक विष्णु पद्माकर, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्राचार्य और संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक कृष्ण कुमार उपाध्याय, सहसंयोजक शिवम कुमार सिंह और अंकित सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में बड़ी भूमिका निभाई।

महाराजगंज में निकली साइकिल रैली

साइकिल रैली में सत्यम राज, शिवम सिंह, निलेश सिंह, सचिन सिंह, निहाल सिंह, पंकज कुमार, आलोक कुमार, लव कुमार सहित अन्य छात्रों ने हिस्सा लिया। फुलेना चौक से साइकिल रैली की शुरुआत हुई जो नखास, सोनारपट्टी होते हुए वापस फुलेना चौक पर पहुंची। पूरी रैली के दौरान छात्रों ने बड़े उत्साह से भारत माता की जय वंदे मातरम जय हिंद के नारे लगाए। सुबह-सुबह इस रैली को देखने के लिए महाराजगंज में सड़क के दोनों ओर और आसपास की छतों पर लोगों की भीड़ उमड़ गई थी। रास्ते में कई जगह आम लोगों ने छात्रों के साथ वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे दोहराए।
रैली के समापन पर यहां मौजूद ग्राउंड में मोहन पद्माकर, नवीन सिंह परमार और अवधेश शर्मा ने बच्चों को बौद्धिक दिया। साइकिल रैली में छपरा और सिवान जिले के लिए कबड्डी टीम में चयनित हुए द्वैय अंकित सिंह ने भी हिस्सा लिया है।

मोहन पद्माकर ने कहा कि आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाई जा रही है। उन्होंने आजादी के बाद कई हिस्सों में बिखरे भारत को एकजुट कर अखंड भारत के सपने को पूरा किया था। इस मौके पर महाराजगंज में साइकिल रैली के जरिए सरदार के अखंड भारत के लक्ष्य को अक्षुण्ण रखने की शपथ ली गई है।

नवीन सिंह परमार ने कहा कि लौह पुरुष की जयंती पर महाराजगंज में क्रीड़ा भारती की नई शाखा का शुभारंभ एक शुभ संकेत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में यहां से जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे।

About लोक टीवी

Check Also

न्यू अचार्य सुदर्शन पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी

सोक संवाददाता, सिवान, 10 फरवरी। जिले के महाराजगंज में स्थित मशहूर न्यू अचार्य सुदर्शन पब्लिक …

Gram Masala Subodh kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *