ममता बनर्जी ने किया छह दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन, शारीरिक दूरी पर ध्यान देने की नसीहत

ममता बनर्जी ने किया छह दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन, शारीरिक दूरी पर ध्यान देने की नसीहत

कोलकाता, 06 अक्टूबर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महालया वाले दिन से आधिकारिक तौर पर दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन शुरू कर दिया है। बुधवार को उन्होंने पहले दिन छह पूजा पंडालों का उद्घाटन किया है। सबसे पहले वह शाम 4:00 बजे के करीब नाकतला उदयन संघ के पूजा पंडाल में पहुंची। यहां शंख बजाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। बनर्जी ने पूजा पंडाल का उद्घाटन करने के बाद मां दुर्गा का पाठ भी किया और लोगों को दशहरे के दौरान पूजा पंडालों के भ्रमण करते हुए शारीरिक दूरी का पालन करने की नसीहत दी।
उन्होंने आयोजकों को सुझाव भी दिया कि पंडाल में भीड़ ना हो और किसी भी तरह की अनहोनीजनक घटना ना घटे इसके लिए विशेष तौर पर सतर्कता बरतनी होगी। उन्होंने दुर्गा पूजा आयोजन करने वाली संस्थाओं से बड़ी संख्या में वॉलिंटियर तैयार करने को भी कहा है जो लोगों की भीड़ के बीच कोरोना रोकथाम प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराने में मदद करेंगे।
उसके बाद मुख्यमंत्री सलीमपुर पल्ली पूजा पंडाल में पहुंची और यहां भी उन्होंने आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया। उसके बाद बाबूबागान पूजा मंडप पहुंची। यहां भी मुख्यमंत्री ने आयोजकों को विशेष तौर पर सतर्कता बरतने का निर्देश देने के बाद शाम 5:30 बजे के करीब जोधपुर पार्क की 95 पल्ली दुर्गा पूजा का उद्घाटन करने पहुंची। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जोधपुर पार्क पूजा मंडप का उद्घाटन किया और अंत में चेतला अग्रणी पूजा मंडप में जाकर भी उद्घाटन करते हुए उन्होंने शक्ति की आराधना में चंडी पाठ किया। बनर्जी के साथ मंत्री फिरहाद हकीम भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने दशहरे के दौरान मनसा, वाचा, कर्मणा परोपकार के प्रति लोगों को समर्पित रहने की भी नसीहत दी है।

About लोक टीवी

Check Also

मजबूत राष्ट्र के लिए अंत्योदय ही हमारा लक्ष्य : रेणु देवी

सिवान, 18 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर द्वारा सिवान के बैकुंठ बीएड …

Gram Masala Subodh kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *