मुख्यमंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण, की पीड़ितों से बात

मुख्यमंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण, की पीड़ितों से बात

 

कोलकाता, 02 अक्टूबर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया है। लगातार हुई बारिश और दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) द्वारा कथित तौर पर पानी छोड़े जाने के बाद सबसे अधिक प्रभावित हुगली और बर्दवान जिला है। इसके अलावा हावड़ा का उदयनारायणपुर क्षेत्र भी बाढ़ की चपेट में है। दोपहर के समय मुख्यमंत्री हावड़ा के डूमूरजूला हेलीपैड से हेलीकॉप्टर में सवार होकर उड़ान भरी। हावड़ा के उदयनारायणपुर और हुगली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करते हुए आरामबाग पहुंची। यहां आरामबाग के दौलतपुर हवाई अड्डे पर उतर कर उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का पैदल दौरा किया और राहत शिविरों में रह रहे पीड़ित लोगों से बात की। मुख्यमंत्री ने घरों में फंसे हुए लोगों से भी बात की। वहां कई ऐसे घर थे जहां पानी घुस चुके थे। यहां भी पहुंचकर मुख्यमंत्री ने महिलाओं और अन्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना है। बनर्जी ने सभी को उचित मदद का आश्वासन दिया है और कहा है कि प्रशासन उनकी मदद के लिए 24 घंटे तत्पर है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक दिन पहले ही बंगाल में बाढ़ के लिए केंद्र सरकार के अधिनस्थ दामोदर घाटी निगम को जिम्मेदार ठहराया था और आरोप लगाया था कि बिना बताए पानी छोड़ा गया जिसकी वजह से बंगाल में मानव निर्मित बाढ़ आई है।

About लोक टीवी

Check Also

मजबूत राष्ट्र के लिए अंत्योदय ही हमारा लक्ष्य : रेणु देवी

सिवान, 18 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर द्वारा सिवान के बैकुंठ बीएड …

Gram Masala Subodh kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *