बंगाल में बाढ़ के लिए ममता जिम्मेवार, कुर्सी बचाने के लिए 50 लाख लोगों की जान संकट में डाली : शुभेंदु

बंगाल में बाढ़ के लिए ममता जिम्मेवार, कुर्सी बचाने के लिए 50 लाख लोगों की जान संकट में डाली : शुभेंदु

 

कोलकाता, 02 अक्टूबर (हि.स.)।बंगाल के कई जिलों में आई बाढ़ के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा शनिवार को एक बार फिर दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) को जिम्मेदार ठहराए जाने पर विधानसभा में विपक्ष के नेता व नंदीग्राम से भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने पलटवार किया है। उन्होंने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में बाढ़ के लिए कोई और नहीं बल्कि ममता बनर्जी खुद जिम्मेवार हैं। शुभेंदु ने डीवीसी का बचाव करते हुए कहा कि बाढ़ के लिए खुद ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भवानीपुर उपचुनाव में व्यस्त थीं और अपनी कुर्सी बचाने के लिए उन्होंने 50 लाख लोगों को संकट में डाल दिया है।

अधिकारी ने यहां तक कहा कि ममता बनर्जी ने ऐसा जघन्य अपराध किया है कि भगवान भी उन्हें माफ नहीं करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य में बाढ़ के लिए ममता बनर्जी और उनकी सरकार जिम्मेदार है, डीवीसी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। ममता बनर्जी की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती सरकार में सिंचाई मंत्री रहे शुभेंदु ने आगे कहा कि पहले हर साल मानसून से पूर्व बांध की मरम्मत आदि का काम किया जाता था लेकिन इस बार कुछ नहीं किया गया। राज्य सरकार वोट बैंक के लिए सिर्फ भत्ता देने के काम में व्यस्त है। इसीलिए आज लाखों लोगों को बाढ़ जैसी संकटों का सामना करना पड़ रहा है।

About लोक टीवी

Check Also

मालदा की चाउमिन फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

मालदा की चाउमिन फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुक कोलकाता, 09 अक्टूबर (हि.स.)। पश्चिम …

Gram Masala Subodh kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *