पूर्व सैनिक ने नशे में धुत होकर बेटे को मार दी गोली, हिरासत में

पूर्व सैनिक ने नशे में धुत होकर बेटे को मार दी गोली, हिरासत में

 

कोलकाता, 01 अक्टूबर (हि.स.)।पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बेहला थाना क्षेत्र के सरसुना इलाके में एक पूर्व सैनिक ने नशे में धुत होकर बेटे को ही गोली मार दी है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि गुरुवार रात को उक्त पूर्व सैनिक नशे में धुत होकर घर आए थे। और अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से बेटे को लक्ष्य कर गोली चलाई। इसमें बेटा गंभीर रूप से घायल है। उसे नेशनल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछ कर पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर उसने अपने ही बेटे पर गोली क्यों चलाई। फिलहाल पुलिस ने उसकी पहचान उजागर करने से इनकार किया है। घटना की जांच हो रही है।

About लोक टीवी

Check Also

मालदा की चाउमिन फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

मालदा की चाउमिन फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुक कोलकाता, 09 अक्टूबर (हि.स.)। पश्चिम …

Gram Masala Subodh kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *