ममता ने दी भाजपा नेताओं को चेतावनी, कहा : घर के सामने सड़ा हुआ कुत्ता फेंक कर आऊंगी
कोलकाता, 24 सितंबर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के पास भाजपा नेता का शव लेकर पहुंचे नेताओं को बनर्जी ने चेतावनी दी है। गुरुवार को भाजपा नेता मानस साहा का शव लेकर प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, भवानीपुर से तृणमूल उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल, सांसद अर्जुन सिंह और ज्योतिर्मय सिंह महतो के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जा पहुंचे थे। इसे लेकर शुक्रवार को क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने पहुंचे ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा एक व्यक्ति का लाश लेकर घर के पास पहुंच रही है। मैं सड़ा हुआ कुत्ता उनके घर के सामने रखवा दूंगी। कई दिनों तक दुर्गा आता रहेगा। मेरे पास मशीनरी है। उन्होंने मानस साहा की मौत के संबंध में कहा कि चुनाव के समय उसके साथ एक घटना घटी थी। इलाज के बाद वह स्वस्थ हो गया था लेकिन हाल ही में उसकी सर्जरी हुई थी। उसी सर्जरी की वजह से मौत हुई है। कोई भी मौत दुखद होती है।
भाजपा शासित राज्यों में कथित बदहाल कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए ममता ने कहा कि कल असम में क्या हुआ है? कितने लोगों को एनआरसी के नाम पर मौत के घाट उतारा गया है। वे फायरिंग करके लोगों को मौत के घाट उतारते हैं। उन्हें शर्म नहीं आती। ममता ने कहा कि उत्तर प्रदेश अथवा बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है। आज दिल्ली कोर्ट में फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई। जहां भी भाजपा के अधीन प्रशासन है वहां कानून व्यवस्था लचर है।
चुनाव बाद बंगाल में हिंसा की बातों से इनकार करते हुए ममता ने कहा कि सच्चाई यह है कि हिंसा और गुंडागर्दी भाजपा करती है। अपने ही घर में खुद ही बम मारते हैं और टीवी में कहते हैं कि हमने मारा है। ममता ने कहा कि 30 सालों तक मैंने माकपा से लड़ाई लड़ी है और इनके खिलाफ भी लड़ेंगे। हमें डरा धमकाकर लाभ नहीं हैं। वे चाहें तो केंद्रीय एजेंसियों की मदद से हमें जेल में डाल सकते हैं लेकिन मैं घुटने नहीं टेकूंगी। ओम प्रकाश