बंगाल में 99 फ़ीसदी है संस्थागत प्रसव : मुख्यमंत्री
कोलकाता, 24 सितंबर । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दावा किया है कि राज्य में संस्थागत प्रसव लगभग 99 फ़ीसदी है। भवानीपुर क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य भर में सरकार बच्चों की शिक्षा दीक्षा के लिए बहुत कुछ कर रही है। बच्चे स्कूल जा रहे हैं। उनके लिए हम लोग कपड़े खरीद कर दे रहे हैं, जूते खरीद कर दे रहे हैं, किताबें दे रहे हैं, मिड-डे-मील दे रहे हैं। हमारी कोशिश है कि गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए किसी और के भरोसे नहीं रहना पड़े। ममता ने दावा किया कि उनके शासनकाल में बंगाल में महिलाएं काफी आगे हैं। बनर्जी ने कहा कि बंगाल में संस्थागत प्रसव 99 फ़ीसदी पर जा पहुंचा है। उन्होंने कहा कि ऐसा तब हुआ है जब राज्य सरकार ने विभिन्न अस्पतालों में ढांचागत बुनियादी विकास किया है। जब हम लोग 2011 में सरकार में आए थे तब मात्र 60 फ़ीसदी संस्थागत प्रसव होता था यानी गर्भवती महिलाओं में से केवल 60 फ़ीसदी महिलाएं अस्पतालों में बच्चों को जन्म देती थीं। लेकिन आज यह बढ़कर 99 फीसदी हो गई है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सरकार बच्चों के जन्म पर तमाम तरह की सुविधाएं दे रही है। उदाहरण देते हुए ममता ने कहा कि राज्य भर में गर्भवती महिलाओं को किस तरह से सरकार सुविधाएं दे रही है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुंदरबन के क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए हम लोग नौका उपलब्ध कराते हैं। आवश्यकता पड़ने पर क्षेत्र में शिविर लगाए जाते हैं और वहीं पर सरकारी चिकित्सकों की मदद से बच्चों का जन्म होता है। उसके बाद जच्चा-बच्चा को नौका से उनके घर सुरक्षित पहुंचा दिया जाता है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश
बंगाल में 99 फ़ीसदी है संस्थागत प्रसव : मुख्यमंत्री
कोलकाता, 24 सितंबर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दावा किया है कि राज्य में संस्थागत प्रसव लगभग 99 फ़ीसदी है। भवानीपुर क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य भर में सरकार बच्चों की शिक्षा दीक्षा के लिए बहुत कुछ कर रही है। बच्चे स्कूल जा रहे हैं। उनके लिए हम लोग कपड़े खरीद कर दे रहे हैं, जूते खरीद कर दे रहे हैं, किताबें दे रहे हैं, मिड-डे-मील दे रहे हैं। हमारी कोशिश है कि गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए किसी और के भरोसे नहीं रहना पड़े। ममता ने दावा किया कि उनके शासनकाल में बंगाल में महिलाएं काफी आगे हैं। बनर्जी ने कहा कि बंगाल में संस्थागत प्रसव 99 फ़ीसदी पर जा पहुंचा है। उन्होंने कहा कि ऐसा तब हुआ है जब राज्य सरकार ने विभिन्न अस्पतालों में ढांचागत बुनियादी विकास किया है। जब हम लोग 2011 में सरकार में आए थे तब मात्र 60 फ़ीसदी संस्थागत प्रसव होता था यानी गर्भवती महिलाओं में से केवल 60 फ़ीसदी महिलाएं अस्पतालों में बच्चों को जन्म देती थीं। लेकिन आज यह बढ़कर 99 फीसदी हो गई है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सरकार बच्चों के जन्म पर तमाम तरह की सुविधाएं दे रही है। उदाहरण देते हुए ममता ने कहा कि राज्य भर में गर्भवती महिलाओं को किस तरह से सरकार सुविधाएं दे रही है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुंदरबन के क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए हम लोग नौका उपलब्ध कराते हैं। आवश्यकता पड़ने पर क्षेत्र में शिविर लगाए जाते हैं और वहीं पर सरकारी चिकित्सकों की मदद से बच्चों का जन्म होता है। उसके बाद जच्चा-बच्चा को नौका से उनके घर सुरक्षित पहुंचा दिया जाता है।ओम प्रकाश