प्रियंका ने जारी की तस्वीरें : डीसी साउथ उनका हाथ पकड़ कर खींच रहे हैं, लगाया शारीरिक शोषण का आरोप

प्रियंका ने जारी की तस्वीरें : डीसी साउथ उनका हाथ पकड़ कर खींच रहे हैं, लगाया शारीरिक शोषण का आरोप

 

कोलकाता, 24 सितंबर । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की बहुचर्चित भवानीपुर सीट पर भाजपा की उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने डीसी साउथ आईपीएस अकाश मघारिया पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी एक तस्वीर भी जारी की है जिसमें डीसी साउथ उनका हाथ पकड़कर खींचते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ चुनाव आयोग के पास शिकायत दर्ज कराई गई है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस संबंध में ट्विटर पर भी तस्वीरें जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि डीसी साउथ ने भाजपा उम्मीदवार को शारीरिक तौर पर उत्पीड़ित किया है।

दरअसल एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता मानस साहा को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सुकांत मजूमदार, प्रियंका टिबरेवाल, सांसद अर्जुन सिंह और ज्योतिर्मय सिंह महतो के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के आवास तक जा पहुंचे थे। वहीं पुलिस के साथ सब की धक्का-मुक्की हुई थी। पुलिस ने इस संबंध में भाजपा नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

प्रियंका ने जारी की तस्वीरें : डीसी साउथ उनका हाथ पकड़ कर खींच रहे हैं, लगाया शारीरिक शोषण का आरोप

कोलकाता, 24 सितंबर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की बहुचर्चित भवानीपुर सीट पर भाजपा की उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने डीसी साउथ आईपीएस अकाश मघारिया पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी एक तस्वीर भी जारी की है जिसमें डीसी साउथ उनका हाथ पकड़कर खींचते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ चुनाव आयोग के पास शिकायत दर्ज कराई गई है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस संबंध में ट्विटर पर भी तस्वीरें जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि डीसी साउथ ने भाजपा उम्मीदवार को शारीरिक तौर पर उत्पीड़ित किया है।
दरअसल एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता मानस साहा को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सुकांत मजूमदार, प्रियंका टिबरेवाल, सांसद अर्जुन सिंह और ज्योतिर्मय सिंह महतो के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के आवास तक जा पहुंचे थे। वहीं पुलिस के साथ सब की धक्का-मुक्की हुई थी। पुलिस ने इस संबंध में भाजपा नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ओम प्रकाश

About लोक टीवी

Check Also

मालदा की चाउमिन फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

मालदा की चाउमिन फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुक कोलकाता, 09 अक्टूबर (हि.स.)। पश्चिम …

Gram Masala Subodh kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *