साल्टलेक में छिपा था हरियाणा का फर्जी डॉक्टर, दिल्ली पुलिस ने दबोचा

कोलकाता- पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आईटी शहर सॉल्टलेक में छिपे एक फर्जी डॉक्टर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली के एक डॉक्टर के बेटे को पीजी डिप्लोमा कराने के नाम पर लाखों रुपये ठगने के आरोप में हरियाणा निवासी डॉक्टर नवीन कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। नवीन शर्मा को दिल्ली पुलिस और विधाननगर पुलिस की संयुक्त टीम ने बीती रात साल्ट लेक से गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कर्मचारी से उसने कथित तौर उसके बेटे के प्रवेश के लिए विभिन्न बैंक खातों में 24 लाख रुपये जमा कराए। शिकायतकर्ता ने कहा कि शर्मा ने रुपये लेने के बाद फोन बंद कर दिया। पिछले साल दिल्ली के राजौरी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस को खबर मिली कि आरोपी साल्ट लेक में छिपा है, जिसके बाद छापेमारी की गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति हरियाणा का रहने वाला है और वह खुद एक निजी अस्पताल में डॉक्टर है। आरोपी को आज बिधान नगर न्यायालय में पेश कर दिल्ली पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया है।

About लोक टीवी

Check Also

सिवान के युवा हुए लखनऊ में ऊ.प्र. के उपमुख्यमंत्री की पत्नी के हाथों सम्मानित

लखनऊ/ सिवान। सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट टीम अनमोल को समाजहित में बेहतर कार्य करने हेतु …

Gram Masala Subodh kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *