ओम प्रकाश
कोलकाता, 10 जुलाई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में कोविड-19 महामारी से ठीक होने वालों की संख्या लगातार बढ़ तो रही है लेकिन एक बार फिर संक्रमित होने वालों की संख्या भी बढ़ने लगी है। राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 52 हजार 541 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं जिनमें से महज 997 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
इसके अलावा 24 घंटे के दौरान 1336 लोग स्वस्थ हुए हैं। राज्य भर में अब तक इस महामारी की चपेट में आने वाले कुल 15 लाख 11 हजार 205 में से 14 लाख 77 हजार 998 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इसके अलावा 24 घंटे के दौरान महज 17 लोगों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 17903 पर जा पहुंची है। एक्टिव मरीजों की संख्या में 386 की कमी हुई है और केवल 15 हजार 304 लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। यहां स्वस्थता दर बढ़कर 97.80 फीसदी है। कुल एक करोड़ 47 लाख 17 हजार 688 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं।