कोलकाता, 05 जुलाई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में कोविड-19 महामारी से संक्रमित होने वालों की नियमित संख्या गिरकर एक हजार से कम हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 40 हजार 388 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं जिनमें से महज 885 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा 24 घंटे के दौरान को 1697 लोग स्वस्थ हुए हैं।
राज्य भर में अब तक इस महामारी की चपेट में आने वाले कुल 15 लाख छह हजार 279 में से 14 लाख 70 हजार 512 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इसके अलावा 24 घंटे के दौरान 18 लोगों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 17870 पर जा पहुंची है। एक्टिव मरीजों की संख्या में 830 की कमी हुई है और केवल 17950 लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। यहां स्वस्थता दर बढ़कर 97.67 फीसदी है। कुल एक करोड़ 40 लाख 70 हजार 472 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं।
ओम प्रकाश