कोलकाता में 10 जगहों पर भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

कोलकाता, 03 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार दोपहर के समय राजधानी कोलकाता में 10 जगहों पर एक साथ विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा की ओर से इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। शनिवार दोपहर 11:30 बजे के करीब दक्षिण कोलकाता में भाजपा के कार्यकर्ता 10 जगहों पर एक साथ एकत्रित हुए थे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

पुलिस ने अनुमति नहीं दी थी लेकिन प्रदर्शन के दौरान सभी ने कोविड-19 से संबंधित सुरक्षा नियमों का पालन किया जिसकी वजह से पुलिस ने बाधा नहीं दी। पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा को लेकर पार्टी कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उनका कहना था कि सरकार संरक्षित हिंसा राज्य में हुई है और अभी भी हो रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

About लोक टीवी

Check Also

न्यू अचार्य सुदर्शन पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी

सोक संवाददाता, सिवान, 10 फरवरी। जिले के महाराजगंज में स्थित मशहूर न्यू अचार्य सुदर्शन पब्लिक …

Gram Masala Subodh kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *