बंगाल में नहीं बढ़ रही है कोविड-19 रिकवरी रेट

 

 

 

कोलकाता, 26 फरवरी: पश्चिम बंगाल में कोविड-19 महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार घट तो रही है लेकिन महामारी से रिकवरी रेट में कोई बढ़त नहीं हो रही जो चिंता का सबब बन गया है। अब यहां पिछले 24 घंटे में महज 216 लोग पॉजिटिव हुए हैं और एक्टिव मरीजों की संख्या गिरकर 3343 के आसपास है। शुक्रवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 20084 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं जिनमें से महज 216 लोग पॉजिटिव हुए हैं। इसकी वजह से इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 05 लाख 74 हजार 716 पर पहुंची है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 223 लोग स्वस्थ हुए हैं जिसके कारण स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 05 लाख 61 हजार 110 हो गई है। एक दिन में महज 03 लोगों की मौत हुई है जिससे मृतकों की कुल संख्या 10263 पहुंची है। 24 घंटों के दौरान एक्टिव मरीजों की संख्या में 10 की कमी आई है जिसके कारण राज्य भर के अस्पतालों में इलाजरत मरीजों की संख्या गिर कर 3343 पर जा पहुंची है। यहां रिकवरी रेट पिछले तीन दिनों से स्थिर है। यह 97.63 फीसदी पर जा ठहरा है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अब तक कुल 85 लाख 23 हजार 501 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं।

About Sulochna Singh

Check Also

सिवान के युवा हुए लखनऊ में ऊ.प्र. के उपमुख्यमंत्री की पत्नी के हाथों सम्मानित

लखनऊ/ सिवान। सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट टीम अनमोल को समाजहित में बेहतर कार्य करने हेतु …

Gram Masala Subodh kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *