ममता बनर्जी के आदेश पर पुलिस ने रद्द की उत्तर 24 परगना में भाजपा की परिवर्तन यात्रा : अर्जुन सिंह

 

कोलकाता, 25 फरवरी: विधानसभा चुनाव से पहले व्यापक जनसंपर्क के लिए चल रही भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा को राजधानी कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना में अनुमति रद्द करने का आरोप जिला प्रशासन पर लगा है। इसकी जानकारी खुद भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने दी है। बैरकपुर से सांसद सिंह ने गुरुवार को ट्वीट कर बताया है कि बैरकपुर सिटी पुलिस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदेश पर कचरापाड़ा के घोषपाड़ा रोड से होकर गुजरने वाली भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा की अनुमति रद्द कर दी है। फिलहाल अस्थाई तौर पर यात्रा रोकी गई है और इसके खिलाफ कोर्ट में याचिका लगाई जा रही है। भाजपा अपनी परिवर्तन यात्रा को दोबारा न्यायालय की अनुमति के साथ जारी रखेगी।”
अपने दूसरे ट्वीट में अर्जुन सिंह ने यह भी बताया है कि उत्तर 24 परगना में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के जो भी कार्यक्रम पहले से प्रस्तावित हैं वे जस के तस जारी रहेंगे। उन्होंने बताया है कि बैरकपुर लोकसभा केंद्र के नैहटी इलाके में स्थित ऋषि बंकिम चंद्र चटर्जी के आवास और म्यूजियम का दौरा जेपी नड्डा करेंगे। इसके अलावा क्षेत्र के आनंदपुरी इलाके में जूट मिल मजदूर के घर भोजन का उनका कार्यक्रम भी जस का तस है।

About Sulochna Singh

Check Also

सीवान: विद्या भारती विद्यालयों के प्रधानाचार्यो ने अपने शैक्षिक कार्य योजनाओं पर किया विचार-विमर्श

सीवान, 09 मई :विद्या भारती की इकाई लोक शिक्षा समिति, बिहार से संबद्ध सीवान विभाग …

Gram Masala Subodh kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *