बंगाल में रह गए हैं कोविड-19 के सिर्फ 35 सौ मरीज

कोलकाता, 20 फरवरी । पश्चिम बंगाल में कोविड-19 महामारी आखिरी दौर में है। अब यहां पिछले 24 घंटे में महज 193 लोग पॉजिटिव हुए हैं और एक्टिव मरीजों की संख्या गिरकर 3500 के आसपास हैं। शनिवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 20538 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं जिनमें से महज 193 लोग पॉजिटिव हुए हैं। इसकी वजह से इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 05 लाख 73 हजार 580 पर पहुंची है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 193 लोग स्वस्थ हुए हैं जिसके कारण स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 05 लाख 59 हजार 755 हो गई है।

एक दिन में महज 04 लोगों की मौत हुई है जिससे मृतकों की कुल संख्या 10246 पहुंची है। 24 घंटों के दौरान एक्टिव मरीजों की संख्या में 46 की कमी आई है जिसके कारण राज्य भर के अस्पतालों में इलाजरत मरीजों की संख्या गिर कर 3579 पर जा पहुंची है जो शुभ संकेत हैं। यहां रिकवरी रेट में भी लगातार बढ़त हो रही है। यह 97.59 फीसदी पर जा पहुंची है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अब तक कुल 84 लाख 09 हजार 392 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं।

About admin

Check Also

न्यू अचार्य सुदर्शन पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी

सोक संवाददाता, सिवान, 10 फरवरी। जिले के महाराजगंज में स्थित मशहूर न्यू अचार्य सुदर्शन पब्लिक …

Gram Masala Subodh kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *