भाजपा आईटी सेल कर्मियों से शाह ने कहा : बंगाल में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने तक आराम नहीं

कोलकाता, 11 फरवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल कर्मियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार शाम कहा कि पश्चिम बंगाल में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने से पहले आराम नहीं करना है।

साइंस सिटी ऑडिटोरियम में साइबर वीरों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह ‘लड़ाई’ केवल ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल की सत्ता से हटाने की नहीं है बल्कि राज्य को ‘सोनार बांग्ला’ बनाने की है। हम पश्चिम बंगाल में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने तक आराम नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्येक मतदाता स्वतंत्र होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करे। पश्चिम बंगाल की चुनावी जीत से ओडिशा, तेलंगाना और अन्य राज्यों में पार्टी के लिए रास्ता बनेगा जहां पर भाजपा सत्ता में नहीं है।
आईटी सेल को व्यापक प्रचार प्रसार का टार्गेट देते हुए कहा कि सोशल मीडिया टीम को पश्चिम बंगाल की 10 करोड़ की आबादी में से दो करोड़ आबादी तक पार्टी के संदेशों एवं केंद्र की उपलब्धियों को पहुंचाना होगा।

हिन्दुस्थान समाचार 

About admin

Check Also

सिवान के युवा हुए लखनऊ में ऊ.प्र. के उपमुख्यमंत्री की पत्नी के हाथों सम्मानित

लखनऊ/ सिवान। सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट टीम अनमोल को समाजहित में बेहतर कार्य करने हेतु …

Gram Masala Subodh kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *