बंगाल में कोविड मरीजों की संख्या लगातार घट रही है

कोलकाता, 11 फरवरी। पश्चिम बंगाल में कोविड-19 महामारी आखिरी दौर में है। अब यहां पिछले 24 घंटे में महज 217 लोग पॉजिटिव हुए हैं और एक्टिव मरीजों की संख्या गिरकर चार हजार के आसपास हैं। गुरुवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 22106 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं जिनमें से महज 217 लोग पॉजिटिव हुए हैं। इसकी वजह से इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 05 लाख 72 हजार 032 पर पहुंची है।

हालांकि पिछले 24 घंटों में 286 लोग स्वस्थ हुए हैं जिसके कारण स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 05 लाख 57 हजार 494 हो गई है। एक दिन में महज 05 लोगों की मौत हुई है जिससे मृतकों की कुल संख्या 10225 पहुंची है। 24 घंटों के दौरान एक्टिव मरीजों की संख्या में 74 की कमी आई है जिसके कारण राज्य भर के अस्पतालों में इलाजरत मरीजों की संख्या गिर कर 4313 पर जा पहुंची है जो शुभ संकेत हैं। यहां रिकवरी रेट में भी लगातार बढ़त हो रही है। यह 97.46 फीसदी पर जा पहुंची है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अब तक कुल 82 लाख 31 हजार 998 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं।

About admin

Check Also

सिवान के युवा हुए लखनऊ में ऊ.प्र. के उपमुख्यमंत्री की पत्नी के हाथों सम्मानित

लखनऊ/ सिवान। सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट टीम अनमोल को समाजहित में बेहतर कार्य करने हेतु …

Gram Masala Subodh kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *