बंगाल भाजपा मुख्यालय के सामने कांग्रेस कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

लोक डेस्क, कोलकाता, 06 फरवरी। पश्चिम बंगाल में परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मालदा जिले में किसानों के साथ मध्याह्न भोज कर रहे थे तो दूसरी ओर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के सामने कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। कांग्रेस कर्मियों ने कृषि कानून को वापस लेने की मांग की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र सरकार, जेपी नड्डा और अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। इस प्रदर्शन की वजह से सेंट्रल एवेन्यू में स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय के सामने कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण बन गया था क्योंकि भाजपा कर्मी भी इसका विरोध करने लगे थे। हालात को भाप कर मौके पर अतिरिक्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई जिसकी वजह से संभावित टकराव को टाला जा सका। प्रदेश भाजपा मुख्यालय की ओर बढ़ रहे कांग्रेस कर्मियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बलपूर्वक बैरिकेडिंग को तोड़ने की कोशिश की जिसे पुलिस ने रोका। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इस पूरे प्रदर्शन के दौरान सेंट्रल एवेन्यू में भारी ट्रैफिक जाम लग गया था। बड़ाबाजार युवा कांग्रेस की ओर से यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था।

About लोक टीवी

Check Also

न्यू अचार्य सुदर्शन पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी

सोक संवाददाता, सिवान, 10 फरवरी। जिले के महाराजगंज में स्थित मशहूर न्यू अचार्य सुदर्शन पब्लिक …

Gram Masala Subodh kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *