कोलकाता, 02 फरवरी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कोलकाता इकाई ने 5.4 किलो चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान राधेश्याम चौपाल और लक्ष्मण कुमार के तौर पर हुई है। दोनों ही मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले हैं। एनसीबी की कोलकाता इकाई के निदेशक सुधांशु सिंह ने मंगलवार को हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि सोमवार को इन्हें गिरफ्तार किया गया है।

इन लोगों ने हाथ से बने एक लेडीस पर्स में चरस को डालकर कतर भेजने के लिए बुक किया था। एक तीसरे आरोपी को भी बिहार के दरभंगा से गिरफ्तार किया गया है। उसका नाम संतोष कुमार झा है। उसने 37.900 केजी चरस को विदेश में भेजने के लिए बुक किया था।