स्थिर है सौरव गांगुली की हालत, दो सालों तक रहना होगा सावधान

लोक डेस्क, कोलकाता, 29 जनवरी। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली की हालत स्थिर बनी हुई है। देश के मशहूर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ देवी शेट्टी की निगरानी में गुरुवार को ही उनके हृदय में दो स्टेन लगाए गए हैं। इसके बाद उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। इसके बाद गांगुली को कम से कम दो सालों तक बेहद सावधान रहना होगा। उनके हृदय के ब्लॉकेज को खत्म करने के लिए कुल 3 स्टेन लगा दिए गए। इसके पहले गत 2 जनवरी को भी उन्हें एक हार्ड अटैक आया था जिसके बाद उनके हृदय में पहला स्टेन लगा था। गत बुधवार को सीने में दर्द होने के बाद सौरव गांगुली को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में लाकर भर्ती कर दिया गया था। गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पताल में जाकर उनकी सेहत की खोज खबर ली थी। उन्होंने डॉक्टरों से गांगुली की बेहतर चिकित्सा का अनुरोध किया था। उनके बीमार पड़ने से खेल जगत चिंता में पड़ा हुआ है।

About लोक टीवी

Check Also

न्यू अचार्य सुदर्शन पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी

सोक संवाददाता, सिवान, 10 फरवरी। जिले के महाराजगंज में स्थित मशहूर न्यू अचार्य सुदर्शन पब्लिक …

Gram Masala Subodh kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *