सीने में दर्द के बाद फिर सौरव गांगुली को किया गया अपोलो में भर्ती

लोक डेस्क, कोलकाता, 27 जनवरी।भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। बुधवार को सीने में दर्द के बाद उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी पत्नी डोना गांगुली ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया है कि मंगलवार रात से ही उनके सीने में दर्द हो रहा था। बुधवार दोपहर के समय दर्द और अधिक बढ़ गया था जिसके बाद डॉक्टरों से संपर्क किया गया। चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी है जिसके बाद उन्हें अपोलो में ले जाकर एडमिट कर दिया गया है। डॉक्टरों ने बताया है कि फिलहाल उनकी हालत चिंताजनक नहीं है। जांच की जा रही है। डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी करने का निर्णय लिया है। आशंका है कि उन्हें दोबारा हार्ड अटैक आया है।

उल्लेखनीय है कि इसके पहले गत 2 जनवरी को उन्हें हल्का हार्ड अटैक आया था जिसके बाद वुडलैंड अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनकी तीन धमनियों में ब्लॉकेज हो गए थे। एक धमनी 90 फ़ीसदी तक ब्लॉक हो गई थी जिसमें स्टेन लगाया गया था। कुछ दिनों की चिकित्सा के बाद वह स्वस्थ हो गये थे जिसके बाद उन्हें घर भेजा गया था। लेकिन अब एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई है जिसकी वजह से चिंताएं बढ़ रही हैं।

About लोक टीवी

Check Also

न्यू अचार्य सुदर्शन पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी

सोक संवाददाता, सिवान, 10 फरवरी। जिले के महाराजगंज में स्थित मशहूर न्यू अचार्य सुदर्शन पब्लिक …

Gram Masala Subodh kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *