बंगाल में फिर गिरा तापमान, ठंड बढ़ी

लोक डेस्क, कोलकाता, 27 जनवरी। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जिसकी वजह से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से बुधवार को जारी बयान में बताया गया है कि इस दिन राजधानी कोलकाता का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से चार डिग्री कम है। इसी तरह से न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से एक डिग्री कम है। एक दिन पहले ही न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब था। 24 घंटे के दौरान दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में कमी का सिलसिला स्थाई नहीं है। इसके जल्द ही बदलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम में बर्फीली हवाओं की वजह से पारा लुढ़का है जो अगले सप्ताह से एक बार फिर चढ़ सकता है।

About लोक टीवी

Check Also

न्यू अचार्य सुदर्शन पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी

सोक संवाददाता, सिवान, 10 फरवरी। जिले के महाराजगंज में स्थित मशहूर न्यू अचार्य सुदर्शन पब्लिक …

Gram Masala Subodh kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *