फरवरी में खुल जाएगा कलकत्ता विश्वविद्यालय

लोक डेस्क, कोलकाता, 25 जनवरी। कोविड-19 की शुरुआत के बाद से ही बंद पड़े पश्चिम बंगाल के ऐतिहासिक कलकत्ता विश्वविद्यालय में फरवरी महीने से पठन-पाठन शुरू होने जा रहा है। हालांकि प्रारंभिक तौर पर केवल लैब खुलेंगे और जनरल क्लासेस बंद रखे जाएंगे। फरवरी के पहले सप्ताह से ही प्रैक्टिकल की क्लास शुरू हो जाएंगी। फिलहाल केवल स्नातकोत्तर छात्र छात्राओं और शोधार्थियों के लिए ही प्रैक्टिकल क्लासेस शुरू किए जा रहे हैं। धीरे-धीरे बाकी क्लासेस भी सामान्य होंगे। साढे़ तीन महीने का प्रैक्टिकल सिलेबस पूरा किया जाएगा और इसके लिए 10 से 12 दिनों का समय तय किया गया है। दिन रात एक कर के प्रैक्टिकल क्लासेस चलेंगे। सुबह से शुरू होकर देर रात तक क्लास चलने की संभावना है। कोलकाता विश्वविद्यालय के इतिहास में यह नई घटना है।

About लोक टीवी

Check Also

सिवान के युवा हुए लखनऊ में ऊ.प्र. के उपमुख्यमंत्री की पत्नी के हाथों सम्मानित

लखनऊ/ सिवान। सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट टीम अनमोल को समाजहित में बेहतर कार्य करने हेतु …

Gram Masala Subodh kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *