ममता बनर्जी के कैबिनेट से एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा

लोक डेस्क, कोलकाता, 22 जनवरी। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का साथ छोड़कर जाने वाले नेताओं की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। अब एक और मंत्री ने राज्य कैबिनेट से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा सौंपा है। इसमें राजीव ने इस्तीफा देने का कोई कारण नहीं बताया है। इसके साथ ही राज्य के लोगों की सेवा करने का मौका देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया है। पिछले कई दिनों से राजीव अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की कार्यशैली से नाराज थे और लगातार बयानबाजी कर रहे थे। उन्होंने जिला नेतृत्व पर काम नहीं करने देने का आरोप लगाया था और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सीधे सवाल पूछा था कि कार्यकर्ताओं के अपमान पर वह चुप क्यों रहती हैं। इसके अलावा ममता बनर्जी का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी लगातार राजीव बनर्जी का नाम लेकर उन्हें भारतीय जनता पार्टी में आने का आह्वान कर रहे हैं। राजीव बनर्जी का इस्तीफा कई अटकलों को हवा दे गया है। अपने त्यागपत्र में राजीव बनर्जी ने लिखा है कि राज्य कैबिनेट में वन मंत्री के पद से इस्तीफा देते हुए मुझे खेद हो रहा है। पश्चिम बंगाल के लोगों की सेवा करना बहुत सम्मान और सौभाग्य की बात है। यह अवसर देने के लिए दिल से आभार व्यक्त करता हूं।”

अपनी चिट्ठी में राजीव ने यह भी लिखा है कि उन्होंने त्यागपत्र की एक प्रति राज्यपाल जगदीप धनखड़ को भी भेजी है। इधर इस्तीफा देते ही राजीव बनर्जी के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

About लोक टीवी

Check Also

सिवान के युवा हुए लखनऊ में ऊ.प्र. के उपमुख्यमंत्री की पत्नी के हाथों सम्मानित

लखनऊ/ सिवान। सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट टीम अनमोल को समाजहित में बेहतर कार्य करने हेतु …

Gram Masala Subodh kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *