कोरोना बंगाल में 5.6 लाख में से 5.5 लाख मरीज हुए स्वस्थ

लोक डेस्क, कोलकाता, 22 जनवरी। पूरे देश के साथ पश्चिम बंगाल में भी कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण के जरिए आखिरी जंग चल रही है। इस बीच सूबे में कोविड-19 महामारी आखिरी सांस लेने लगी है। यहां अब तक इस महामारी की चपेट में आए 5.6 लाख लोगों में से 5.5 लाख मरीज स्वस्थ हो गए हैं। महज दो फ़ीसदी लोग संक्रमित रह गए हैं जो विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। शुक्रवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में महज 6470 ‌कोविड मरीज रह गए है़ं। पिछले 24 घंटे के दौरान 28171 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं जिनमें से महज 406 लोग पॉजिटिव हुए हैं। इसकी वजह से इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 05 लाख 67 हजार 304 पर पहुंची है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 493 लोग स्वस्थ हुए हैं जिसके कारण स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 05 लाख 50 हजार 737 हो गई है। एक दिन में आठ लोगों की मौत हुई है जिससे मृतकों की कुल संख्या 10097 पहुंची है। 24 घंटों के दौरान एक्टिव मरीजों की संख्या में 95 की कमी आई है जिसके कारण राज्य भर के अस्पतालों में इलाजरत मरीजों की संख्या गिर कर 6470 पर जा पहुंची है जो शुभ संकेत हैं। यहां रिकवरी रेट में भी लगातार बढ़त हो रही है। यह 97.08 फीसदी पर जा पहुंची है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अब तक कुल 77 लाख 78 हजार 840 लोगों के सैंपल जांच गए हैं जिनमें से 7.29 फ़ीसदी मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।

About लोक टीवी

Check Also

अजान का अपमान करने के लिए मुसलमानों से माफी मांगे तृणमूल कांग्रेस : फैसल खान

कोलकाता, 24 जुलाई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर अजान के अपमान …

Gram Masala Subodh kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *