बंगाल में अंतिम सांस ले रही है कोविड-19 महामारी

लोक डेस्क, कोलकाता, 21 जनवरी। कोरोना महामारी के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान के साथ ही राज्य में या बीमारी आखिरी सांस ले रही है। गुरुवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में महज 6565 ‌कोविड मरीज रह गए है़ं। पिछले 24 घंटे के दौरान 28293 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं जिनमें से महज 416 लोग पॉजिटिव हुए हैं। इसकी वजह से इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 566898 पर पहुंची है जबकि पिछले 24 घंटों में 517 लोग स्वस्थ हुए हैं जिसके कारण स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 550244 हो गई है। एक दिन में नौ लोगों की मौत हुई है जिससे मृतकों की कुल संख्या 10089 पहुंची है। 24 घंटों के दौरान एक्टिव मरीजों की संख्या में 110 की कमी आई है जिसके कारण राज्य भर के अस्पतालों में इलाजरत मरीजों की संख्या गिर कर 6565 पर जा पहुंची है जो शुभ संकेत हैं। यहां रिकवरी रेट में भी लगातार बढ़त हो रही है। यह 97.06 फीसदी पर जा पहुंची है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अब तक कुल 77 लाख 51 हजार 669 लोगों के सैंपल जांच गए हैं जिनमें से 7.31 फ़ीसदी मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।

About लोक टीवी

Check Also

न्यू अचार्य सुदर्शन पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी

सोक संवाददाता, सिवान, 10 फरवरी। जिले के महाराजगंज में स्थित मशहूर न्यू अचार्य सुदर्शन पब्लिक …

Gram Masala Subodh kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *