26 जनवरी को चलाई जाएंगी 118 मेट्रो ट्रेनें

लोक डेस्क, कोलकाता, 20 जनवरी। गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी के दिन इस बार कोलकाता मेट्रो में आम दिनों से कम 118 ट्रेनें चलाई जाएंगी। मेट्रो रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी इंद्राणी बनर्जी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेट्रो रेलवे गणतंत्र दिवस पर यानी मंगलवार को नियमित 240 सेवाओं के बजाय 15 मिनट के अंतराल पर 118 सेवाएं चलाएगा। पहली सेवा दोनों छोरों अर्थात् दम दम और कवि सुभाष से 07.00 बजे और नोआपारा से 07.09 बजे हमेशा की तरह शुरू होगी।

अंतिम सेवा कवि सुभाष और दम दम से 21.30 बजे और नोआपाड़ा से 21.25 बजे हमेशा की तरह रवाना होगी।
यात्रा के लिए केवल स्मार्ट कार्ड का उपयोग किया जाएगा। कोई टोकन जारी नहीं किया जाएगा।”

About लोक टीवी

Check Also

अजान का अपमान करने के लिए मुसलमानों से माफी मांगे तृणमूल कांग्रेस : फैसल खान

कोलकाता, 24 जुलाई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर अजान के अपमान …

Gram Masala Subodh kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *