भाजपा के खिलाफ कोलकाता में तृणमूल ने निकाली रैली

कोलकाता, 19 जनवरी । पश्चिम बंगाल को अस्थिर करने का आरोप भारतीय जनता पार्टी पर लगाते हुए राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को दक्षिण कोलकाता के उस क्षेत्र में रैली निकाली जहां एक दिन पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और शुभेंदु अधिकारी ने जनसभा की थी। मंगलवार को तृणमूल की रैली का नेतृत्व राज्य के मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय और अरूप विश्वास तथा सांसद माला रॉय ने किया। सोमवार को भारतीय पार्टी की रैली में कथित तौर पर तृणमूल के लोगों ने पत्थर फेंके थे जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ किया था।

इसके जवाब में अरूप विश्वास ने मंगलवार को रैली में कहा कि बंगाल के लोग शांतिप्रिय हैं और भारतीय जनता पार्टी यहां विकास के खिलाफ दंगा और हंगामा कर अशांत करना चाहती हैं। विश्वास ने कहा कि जिस बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस की रैली में लोगों ने हिस्सा लिया है वह इस बात का संकेत है कि लोग भाजपा के खिलाफ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी के कर्मियों ने लाठियों से बूढ़े लोगों को और महिलाओं को मारा है। मंदिर और मस्जिद में भी हमले किया है। हमारे दो कार्यकर्ता अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। वास्तविकता यह है कि भाजपा विकास की बात नहीं कर रही बल्कि हिंसा और हंगामा का सहारा ले रही है। तृणमूल कांग्रेस की यात्रा हाजरा मोड़ पर खत्म हुई जहां मंत्री शोभन चट्टोपाध्याय ने संबोधन किया। वहां उन्होंने इशारे इशारे पर में राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजभवन में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता बैठे हैं। वह चाहते हैं कि बंगाल में जितना हंगामा और हिंसा होगा उतना उन्हें दिल्ली जाकर राज्य की शिकायत करने का मौका मिलेगा।
 —-
 सांसद माला रॉय ने दी भाजपा नेताओं का पैर तोड़ने की धमकी
  – इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस की सांसद माला रॉय ने जनसभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का पैर तोड़ने की धमकी दे डाली। उन्होंने कहा कि इसके बाद अगर भाजपा के नेता यहां आते हैं तो उनका सिर और पैर तोड़ दिया जाएगा। इधर भाजपा ने आरोप लगाया है कि मंगलवार को रैली निकालने के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के बैनर पोस्टर फाड़े है।

About लोक टीवी

Check Also

सिवान के युवा हुए लखनऊ में ऊ.प्र. के उपमुख्यमंत्री की पत्नी के हाथों सम्मानित

लखनऊ/ सिवान। सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट टीम अनमोल को समाजहित में बेहतर कार्य करने हेतु …

Gram Masala Subodh kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *