ममता ने माओवादियों से की भाजपा नेताओं की तुलना

कोलकाता, 19 जनवरी । मंगलवार को पुरुलिया में जनसभा करने पहुंची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी की तुलना माओवादियों से की है। जनसभा को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि भाजपा माओवादियों से भी ज्यादा खतरनाक है। यह विषैले सांप की तरह है। इसे खत्म करना होगा। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आदिवासी और दलित परिवार के घर भोजन करने को लेकर तंज कसा। ममता ने कहा कि वे दलित दलित के घर जाकर खाना खाने का स्वांग रचते हैं। सच्चाई यह है कि वे पांच सितारा होटल से खाना लेकर आते हैं। वे लोग आदिवासियों के भगवान बिरसा मुंडा का अपमान करते हैं। ममता ने कहा कि दिल्ली वाले लोग जो यहां आ रहे हैं वे केवल चुनाव के लिए आते हैं। चुनाव बीत जाने के बाद यहां से फरार हो जाएंगे। उन्होंने एक बार फिर भाजपा नेताओं को बाहरी करार देते हुए कहा कि वह कभी भी उन लोगों के सामने अपना माथा नहीं झुकाएंगी।

भाजपा-माकपा-कांग्रेस को बताया भाई भाई 
 – इसके अलावा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक सुर में माकपा- कांग्रेस और भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये तीनों भाई हैं। जगाई मधाई, गदाई। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल झूठ बोलती है। युवाओं को भाजपा से दूर रहने का आह्वान करते हुए ममता ने कहा कि बंगाल के गौरव को बचा कर रखना है, यहां की सभ्यता और संस्कृति को बचाकर रखना है तो भाजपा से दूर रखना होगा। उन्होंने कहा कि जो लोग ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़ते हैं, कभी गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की मूर्ति तोड़ते हैं, वे बंगाल के मनीषियों का सम्मान करने की बात कर रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस घोषित करने के परीक्षा में ममता का यह बयान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

About लोक टीवी

Check Also

सिवान के युवा हुए लखनऊ में ऊ.प्र. के उपमुख्यमंत्री की पत्नी के हाथों सम्मानित

लखनऊ/ सिवान। सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट टीम अनमोल को समाजहित में बेहतर कार्य करने हेतु …

Gram Masala Subodh kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *