बंगाल में आखिरी पारी खेल रही ठंड, गुरुवार से तापमान बढ़ने के आसार

कोलकाता, 19 जनवरी। पश्चिम बंगाल में ठंड आखिरी पारी खेल रही है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि मंगलवार को राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो लगभग सामान्य है। सोमवार को तापमान सामान्य से कम हो गया था। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम बंगाल में उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवाओं के प्रवेश की वजह से ठंड थोड़ी बढ़ गई है। शीतल हवाएं 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं जिसके कारण तापमान में कमी या अधिकता का असर नहीं दिख रहा और लोग सर्दी का एहसास कर रहे हैं। हालांकि यह आखिरी दौर है। गुरुवार से तापमान में थोड़ी बहुत बढ़ोतरी दर्ज की जा सकेगी। हालांकि इस सप्ताह के अंत में तापमान एक बार फिर गिरेगा लेकिन जल्द ही इस में लगातार उठाव जारी रह सकता है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा जिले में भी तापमान में इसी तरह से थोड़ी बहुत गिरावट हुई है। उत्तर बंगाल में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से सात से आठ डिग्री कम है।

About लोक टीवी

Check Also

सिवान के युवा हुए लखनऊ में ऊ.प्र. के उपमुख्यमंत्री की पत्नी के हाथों सम्मानित

लखनऊ/ सिवान। सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट टीम अनमोल को समाजहित में बेहतर कार्य करने हेतु …

Gram Masala Subodh kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *