मानव उत्थान सेवा समिति ने 16435  जरूरतमन्द लोगों को दी आवश्यक सामग्री 

नई दिल्ली, 18 जनवरी । सुविख्यात धार्मिक महापुरुष और सद्गुरु श्री सतपाल जी महाराज की

मानव उत्थान सेवा समिति ने ठंड के समय देश भर के गरीब गुरबा लोगों की जरूरतों को पूरा करने का बीड़ा उठाया है। श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से 3 जनवरी से 17 जनवरी, 2021 तक एक अभियान के अंतर्गत सम्पूर्ण भारतवर्ष में वृद्धाश्रम, कुष्ठ-आश्रम, अनाथालय, रैनबसेरा, नेत्रहीन विद्यालय, झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को आवश्यकतानुसार राहत सामग्री वितरित की गई हैं।


समिति द्वारा भारतवर्ष में 25 राज्यों के 295 केंद्रों पर 16435 लोगों को उनकी आवश्यकतानुसार राहत सामग्री जैसे व्हील चेयर, स्वास्थ्य उपकरण, हीटर, दवाइयाँ, चाय की केतली, गरम कपड़े, जूते व खाद्य-सामग्री आदि वितरित किए गए।
इस अभियान में मानव उत्थान सेवा समिति के संत-महात्मागण एवं कार्यकर्तागण तथा मानव सेवादल के स्वयं सेवकों की सक्रिय भूमिका रही।


उल्लेखनीय है कि मानव उत्थान सेवा समिति अखिल भारतीय आध्यात्मिक व समाजसेवी संस्था है जिसके प्रणेता सद्गुरुदेव सतपाल जी महाराज हैं। पूरे विश्व में मानव-मानव के बीच प्रेम, सद्भावना और समरसता फैलाने का बीड़ा उठाने वाले श्री महाराज पंथ, जाति, समुदाय, राष्ट्रीयता से परे मानव जनों को आत्म ज्ञान देकर मोक्ष की राह पर ला रहे हैं। उनकी संस्था ना केवल भारत बल्कि दुनिया के कई देशों में आत्मज्ञान का प्रकाश फैला रही है। अब मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में वास्तविक जरूरतमंद लोगों के बीच आवश्यक सामग्री वितरण के कार्यक्रम शुरू किए गए हैं जो निरंतर चलने वाले हैं।

About लोक टीवी

Check Also

साइंस सिटी में नए प्रारूप वाली फिल्म वोयाजर: द नेवर-एंडिंग जर्नी का उद्घाटन

कोलकाता, 16 जून (हि.स.)। प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, अभिनेता और चिकित्सक डॉ. कमलेश्वर मुखर्जी ने साइंस …

Gram Masala Subodh kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *