तृणमूल सांसद नुसरत ने कहा : भाजपा बंगाल की सत्ता में आई तो मुस्लिम खतरे में होंगे

कोलकाता, 15 जनवरी। कभी हिंदू रीति रिवाज से पूजा-पाठ तो कभी कट्टरपंथियों को जवाब देने के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री सांसद नुसरत जहां ने अब भारतीय जनता पार्टी की तुलना कोविड-19 महामारी से की है। इसके साथ ही उन्होंने बंगाल में रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के लिए अल्पसंख्यक कार्ड खेलते हुए कहा है कि अगर बंगाल में भाजपा की सरकार आई तो मुसलमान खतरे में पड़ जाएंगे। शुक्रवार को वह अपने संसदीय क्षेत्र बसीरहाट में पहुंची थी जहां इसी तरह से लोगों को भाजपा के खिलाफ बरगलाते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ममता बनर्जी पर हमलावर हो गई है। भाजपा ने पूछा है कि इस तरह के बयान के बावजूद ममता बनर्जी खामोश क्यों हैं? वह तुष्टीकरण कर रही हैं।

 नुसरत जहां ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बंगाल में सत्ता में आ गयी, तो मुसलमानों की उल्टी गिनती शुरू हो जायेगी। जहां ने बसीरहाट में कहा कि भाजपा सिर्फ दंगे करवाती है। वह हिंदू को मुसलमानों से लड़ाती है। नुसरत ने कहा कि यदि यह पार्टी सत्ता में आ गयी, तो मुस्लिमों की उल्टी गिनती शुरू हो जायेगी। यानी उनका बंगाल में रहना मुश्किल हो जायेगा। नुसरत ने भाजपा को कोरोना वायरस से भी ज्यादा खतरनाक वायरस करार दिया। नुसरत ने लोगों से कहा कि वे आंख खोलकर रखें। भाजपा जैसा खतरनाक वायरस घूम रहा है। यह पार्टी धर्म के आधार पर भेदभाव करती है और इनसान को इनसान से लड़ाती है। इसे सत्ता में आने से रोकना होगा।
 इस बयान पर भाजपा आइटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने पलटवार किया। मालवीय ने कहा कि ममता बनर्जी की और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि बंगाल में कोरोना वैक्सीन पर सबसे खराब राजनीति हो रही है। अमित मालवीय ने ट्विटर पर लिखा, ‘बंगाल में वैक्सीन पर सबसे खराब राजनीति हो रही है। पहले ममता बनर्जी की कैबिनेट के मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने कोरोना वैक्सीन ले जा रहे ट्रक को रुकवा दिया। अब एक तृणमूल सांसद मुस्लिम बहुल इलाके देगंगा में चुनाव प्रचार करते हुए भाजपा की तुलना कोरोना से कर रही है। लेकिन पिशी (ममता बनर्जी) चुप हैं। क्यों? तुष्टिकरण?’

About लोक टीवी

Check Also

सिवान के युवा हुए लखनऊ में ऊ.प्र. के उपमुख्यमंत्री की पत्नी के हाथों सम्मानित

लखनऊ/ सिवान। सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट टीम अनमोल को समाजहित में बेहतर कार्य करने हेतु …

Gram Masala Subodh kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *