कोलकाता में माकपा-कांग्रेस की रैली पर पुलिस लाठीचार्ज, कई कार्यकर्ता घायल

कोलकाता, 15 जनवरी। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शुक्रवार माकपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज के आरोप लगे हैं। दरअसल राज्य में बिजली की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के खिलाफ वाममोर्चा के कार्यकर्ताओं ने धर्मतल्ला में स्थित कोलकाता इलेक्ट्रिक सप्लाई कारपोरेशन (सीईएसई) के मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। यहां बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष कार्यकर्ता एकत्रित थे। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक रोका और बिना किसी उकसावे के लाठीचार्ज किया। इसमें कई महिलाओं समेत कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है।

इसी तरह से कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली थी। धर्मतल्ला से निकाली गई इस रैली का लक्ष्य राजभवन कोलकाता तक जाना था। लेकिन पुलिस ने राजभवन के पास इन कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी। आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बलपूर्वक बैरिकेडिंग को तोड़ दिया और पुलिस कर्मियों से उलझ गए थे जिसकी वजह से उन्हें रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा है। पुलिस का कहना है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन गए थे जिसकी वजह से उन्हें रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा है। दोनों ही पार्टियों के कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। हालांकि किसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

About लोक टीवी

Check Also

बेतिया : प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता के तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

बेतिया : विद्या भारती की उत्तर बिहार प्रांत इकाई लोक शिक्षा समिति, बिहार के तत्वावधान …

Gram Masala Subodh kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *