राम मंदिर की सांकेतिक तस्वीर

अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के लिए संघ ने शुरू किया धन संग्रह अभियान

लोक संवाददाता, कोलकाता,14 जनवरी। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने गुरुवार से धन संग्रह अभियान की शुरुआत की है। कोलकाता के प्रतिष्ठित भारत सेवा आश्रम से धन संग्रह अभियान की शुरुआत की गई है।
गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर भारत सेवा आश्रम में स्वामी प्रणबानंदजी के आशीर्वाद के साथ आरएसएस के प्रचारक प्रदीप जोशी ने श्री राम जन्मभूमि के भव्य राममंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान शुरू किया।
बालीगंज में भारत सेवाश्रम संघ के परिसर में आयोजित समारोह में स्वामी पुण्यमानंद और दिव्यानंद का आशीर्वाद प्राप्त किया और भविष्य में इस पवित्र कार्य में संघ की ओर से सभी प्रकार की सहायता का आश्वासन दिया। आज से अगले कुछ हफ्तों में लाखों स्वयंसेवक निधि धन जुटाने के लिए देश के हर कोने में संघ के संव्यंसेवक जाएंगे। अनुमान है कि मुख्य मंदिर के निर्माण में 300 से 400 करोड़ रुपये की लागत आएंगी।

बंगाल में आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी विप्लव रॉय ने बताया कि यह अभियान मकर संक्रांति के दिन शुरू हुआ है और 31 जनवरी तक चलेगा। इस अभियान के दौरान आरएसएस के स्वयंसेवक बंगाल के घर-घर में जाएंगे और भव्य राममंदिर निर्माण के लिए धन योगदान का आग्रह करेंगे। बंगाल के 2.5 लाख परिवारों तक पहुंचने के लिए संघ के कार्यकर्ता राज्य के 33 हजार गांवों में जाएंगे। 10, 100, और 1000 रुपये के कूपन रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि दुनियाभर के करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतिक राम मंदिर निर्माण के लिए देश दुनिया से लोग वित्तिय मदद के लिए तैयार हैं।
गौर हो कि इसके पहले विश्व हिंदू परिषद के ने भी धन संग्रह अभियान की शुरुआत की है।

About लोक टीवी

Check Also

भाग्यनगर में होगी RSS की अखिल भारतीय समन्वय बैठक

🍄 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरित समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत विविध संगठनों …

Gram Masala Subodh kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *