कोविड मरीजों के लिए देवदूत बनी कोलकाता पुलिस, प्लाज्मा देकर 100 से अधिक लोगों की बचाई जान

कोलकाता, 13 जनवरी। जानलेवा वायरस कोविड-19 से पीड़ित मरीजों के लिए कोलकाता पुलिस के जवान देवदूत रहे हैं। पूरे संक्रमण काल के दौरान प्लाज्मा दान कर 102 से अधिक लोगों की जान कोलकाता पुलिस के कर्मियों और अधिकारियों ने बचाई है। लाल बाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय की ओर से मिली जानकारी में इसकी पुष्टि की गई है। इसमें बताया गया है कि ऐसे कई पुलिसकर्मी थे जो महामारी की चपेट में आए थे और स्वस्थ हो गए हैं। उन कर्मियों ने अपना प्लाज्मा दान किया ताकि महामारी की वजह से मौत से जंग लड़ रहे लोगों के शरीर में प्लाज्मा देकर उनकी जान बचाई जा सके। पुलिस मुख्यालय की ओर से बताया गया है कि कोलकाता पुलिस के 3350 कर्मी इस महामारी की चपेट में आए थे। इनमें से अधिकतर स्वस्थ हो गए हैं जिनके शरीर में अपने आप एंटीबॉडी तैयार हुआ है। इसलिए कोलकाता पुलिस के स्वस्थ होने वाले कर्मचारियों ने स्वेच्छा से अपना प्लाज्मा दान किया और पूरे संक्रमण काल के दौरान 102 लोगों की जान बचाई। लाल बाजार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि पुलिसकर्मी प्लाज्मा दान के लिए हमेशा तैयार हैं। कोविड-19 से पीड़ित मरीजों के परिजन अगर आवेदन करें तो तुरंत पुलिसकर्मी इसके लिए तैयार हैं।

About लोक टीवी

Check Also

सिवान के युवा हुए लखनऊ में ऊ.प्र. के उपमुख्यमंत्री की पत्नी के हाथों सम्मानित

लखनऊ/ सिवान। सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट टीम अनमोल को समाजहित में बेहतर कार्य करने हेतु …

Gram Masala Subodh kumar